काष्ठ तत्व :

काष्ठ तत्व रचनात्मक तत्व माना गया है, इस प्रधान तत्व से युक्त व्यक्ति सृजनात्मक गुणों से संपन्न होता है। उसकी रूचि रचनात्मक कार्यों में अधिक होती है। यह तत्व दूसरों का पोषण करता है, इसलिए यह तत्व मानवतावाद, घनिष्ठ पारिवारिक संबंध एवं नवीन विचारों को दर्शाता है।
काष्ठ तत्व का रंग हरा, काष्ठ की दिशा पूर्व, काष्ठ की ऋतु बसंत, काष्ठ का आकार आयताकार, काष्ठ का प्रतीक जानवर विशाल अजगर (ड्रैगन), काष्ठ के गुण निष्ठा व् स्वामिभक्ति, काष्ठ का सद्गुण परोपकार होता है।
हरा रंग काष्ठ का प्रतिनिधि रंग माना गया है। घरों में काष्ठ को गमलों में लगे पौघों के रूप में भी दर्शाया जाता है।
अग्नि तत्व :

अग्नि तत्व उत्साही तथा सक्रीय तत्व के रूप में माना जाता है, जिसमें नेतृत्व करने की शक्ति होती है। अग्नि यदि किसी का पोषण करती है तो वह विनाशकारी भी होती है, इसी कारण इसका उपयोग व्यक्ति को अत्यधिक सावधानी से करना चाहिए। इस तत्व की प्रधानता वाले व्यक्ति अधिकतर नेता होते है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में अग्नि तत्व समुचित मात्रा में है तो वह व्यक्ति ईमानदार, दयालु एवं सम्मानित व्यक्ति होता है। वैसे तो अग्नि तत्व की अधिकता वाले व्यक्ति आलोचना करने वाले, अपशब्द बोलने वाले तथा दूसरों की उन्नति व सफलता से जलने वाले होते है।
अग्नि तत्व का रंग लाल, अग्नि तत्व की दिशा पूर्व-दक्षिण, अग्नि तत्व की ऋतु ग्रीष्मकाल, अग्नि तत्व का आकार त्रिभुजाकार, अग्नि तत्व का प्रतीक जानवर अमरपक्षी, अग्नि तत्व के गुण तर्कशक्ति, अग्नि तत्व का सद्गुण मर्यादित होता है।
वैसे तो लाल रंग अग्नि तत्व का प्रतिनिधि रंग माना गया है। घर के भीतर अग्नि तत्व को जलती मोमबत्ती अथवा किसी भी लाल रंग की वस्तु से दर्शाया जा सकता है।
पृथ्वी तत्व :
पृथ्वी तत्व स्थिरता, विश्वसनीयता एवं धैर्य के साथ कार्य करने वाला तत्व माना गया है लेकिन यह हठी एवं उग्र स्वभाव भी रखता है। इस तत्व की प्रधानता वाले व्यक्ति अधिकतर दयालु व जिम्मेदार होते हैं किन्तु इस तत्व की अधिकता के कारण वह बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी तथा परिवर्तन न चाहने वाले और उन्नति के अनिच्छुक होते हैं।

पृथ्वी तत्व स्थिरता, विश्वसनीयता एवं धैर्य के साथ कार्य करने वाला तत्व माना गया है लेकिन यह हठी एवं उग्र स्वभाव भी रखता है। इस तत्व की प्रधानता वाले व्यक्ति अधिकतर दयालु व जिम्मेदार होते हैं किन्तु इस तत्व की अधिकता के कारण वह बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी तथा परिवर्तन न चाहने वाले और उन्नति के अनिच्छुक होते हैं।
पृथ्वी तत्व का रंग पीला, पृथ्वी तत्व की मध्य, पृथ्वी तत्व की ऋतु भारतीय ग्रीष्मकाल, पृथ्वी तत्व का आकार वर्गाकार, पृथ्वी तत्व का प्रतीक जानवर सांड, पृथ्वी तत्व के गुण ईमानदारी, पृथ्वी तत्व का सद्गुण विश्वास के रूप में जाना जाता है।
वैसे तो पीला रंग पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधि रंग माना गया है। इसलिए घर के अंदर पृथ्वी तत्व को मिट्टी से बनी वस्तुओं से दर्शाया जा सकता है।
धातु तत्व :
धातु तत्व का संबंध व्यापार, धन व सफलता से होता है, परन्तु यह तत्व सदैव भैतिक सफलता का सूचक नहीं होता। धातु से ही चाकू व तलवार का निर्माण होता है इसलिए यह तत्व विनाशकारी एवं आक्रामक भी माना गया है। इस तत्व का ज्ञान व्यक्ति के भावनात्मक संवेगों एवं ध्यान से होता है। वैसे तो इस तत्व की प्रधानता वाला व्यक्ति अधिकतर सदाचारी एवं स्पष्टतावादी होता है।

धातु तत्व का संबंध व्यापार, धन व सफलता से होता है, परन्तु यह तत्व सदैव भैतिक सफलता का सूचक नहीं होता। धातु से ही चाकू व तलवार का निर्माण होता है इसलिए यह तत्व विनाशकारी एवं आक्रामक भी माना गया है। इस तत्व का ज्ञान व्यक्ति के भावनात्मक संवेगों एवं ध्यान से होता है। वैसे तो इस तत्व की प्रधानता वाला व्यक्ति अधिकतर सदाचारी एवं स्पष्टतावादी होता है।
धातु तत्व का रंग श्वेत (सुनहरा जैसे अन्य धातुओं के रंग), धातु तत्व की दिशा पश्चिम, धातु तत्व की ऋतु शरद ऋतु, धातु तत्व का आकार वृताकार, धातु तत्व का प्रतीक जानवर चीता, धातु तत्व के गुण स्पष्टवादिता, धातु तत्व का सद्गुण न्याय संगत के रूप में जाना जाता है।
श्वेत रंग धातु तत्व का प्रतिनिधि रंग माना गया है। इसलिए घर के अंदर धातु तत्व को धातु से निर्मित वस्तुओं से दर्शाया जा सकता है।
जल तत्व :

जल तत्व का संबंध ज्ञान, बुद्धिमता, दूरसंचार एवं यात्रा से होता है। पृथ्वी पर जीवन हेतु जल एक आवश्यक व अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व के रूप में जाना जाता है। जल के बिना पृथ्वी पर सृष्टि के जीवों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह तत्व पोषक होने के साथ-साथ विनाशकारी होता है। उदहारण के तौर पर वर्षा की सौम्य तथा मन को शांत करने वाली हल्की-हल्की फुहारें पोषक होती हैं, जबकि गावों में तबाही लाना वाला उग्र तूफान विनाशकारी होता है। वैसे यह सभी सजीव प्राणियों का पोषण करता है, लेकिन यह कठोरतम चट्टानों को भी अपने साथ बहा ले जाने का सामर्थ्य रखता है।
जल तत्व का रंग नीला, दिशा उत्तर, ऋतु शीत ऋतु, आकार समतल व सर्पीला, प्रतीक जानवर कछुआ, गुण ढृढ़ता, सद्गुण बुद्धिमत्ता के रूप में जाना जाता है।
नीला रंग जल तत्व का प्रतिनिधि रंग माना गया है। घर के अंदर जल तत्व को मछलीघर या फव्वारे के प्रयोग द्वारा दर्शाया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment