Wednesday, 31 January 2018

फेंग शुई के अनुपम सूत्र (54-57)



फेंग शुई के अनुसार प्राकृतिक क्वार्ट्ज क्रिस्टल ऊर्जा के जनक माने जाते हैं, क्योंकि क्रिस्टल में बने विभिन्न कोण के माध्यम से पूरे क्षेत्र में सौभाग्यशाली एवं लाभकारी 'ची' ऊर्जा प्रसारित होती हैं। सौभाग्यशाली क्रिस्टल को कक्षों के दक्षिण-पश्चिम कोण में लटकाएं। इससे पूरे परिवार के सदस्यों के मध्य अच्छे सम्बन्ध स्थापित हो जाते हैं। यही क्रिस्टल मनुष्य के जीवन में सहयोगी लोगों का संपर्क भी बढ़ाते हैं तथा धन-संपत्ति में वृद्धिकारक एवं सौभाग्यशाली होते हैं। क्रिस्टल के बने पिरामिड शुद्धता एवं एकाग्रता बढ़ाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को सोखते हैं। 

55 . सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए मंडेरिन बत्तखें :


फेंग शुई के अनुसार विशेष किस्म की लकड़ी से बनी मंडेरिन बत्तखों के नर एवं मादा जोड़े को भवन के मुख्य शयन कक्ष में नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) कोण में रखना चाहिए। इस जोड़े को आसपास रखे और भूलकर भी आमने-सामने न रखे। शयन कक्ष में मंडेरिन नर-मादा के जोड़े को इस प्रकार से साथ रखें, जिससे वह बिस्तर पर सोने के समय स्वंय को दिखते रहे तथा शयन कक्ष में प्रवेश करते समय एवं निकलते समय भी आसानी से दिखें। इससे पति पत्नी के मध्य परस्पर सम्बन्ध मजबूत होते हैं जिससे दोनों के दाम्पत्य जीवन में अधिक सामंजस्य स्थापित होता है। 

 56 . अच्छे जीवन साथी की प्राप्ति :


फेंग शुई के अनुसार अच्छे जीवन साथी की तलाश करने वाले अविवाहित स्त्री-पुरुषों को अपने शयन कक्ष में बत्तख के जोड़े या मंडेरिन बत्तख के नर-मादा जोड़े या हंसों के नर-मादा जोड़े के साथ-साथ रोज क्वार्ट्ज के बने अंगूर रखने चाहिए। ऐसा करने से उनका शीघ्र विवाह हो जाता है। भूलकर भी अविवाहित स्त्री या पुरुष को अपने शयन कक्ष में एक पक्षी नहीं रखना चाहिए। हमेशा नर-मादा का जोड़ा ही रखना भाग्यवर्द्धक माना जाता है। 

57 . क्रिस्टल बॉल से वास्तु दोष निवारण :



वास्तु दोष के निवारण के लिए क्रिस्टल बॉल को अधिक उपयोगी माना गया है। यदि किसी भवन के रसोई कक्ष एवं स्नान कक्ष एक क्रम में हो अथवा एक दूसरे के आमने-सामने हों तब इस प्रकार के वास्तु दोष के निवारण के लिए क्रिस्टल बॉल का उपयोग करना चाहिए। इसी प्रकार किसी भवन का मुख्य द्वार रसोई कक्ष के आमने-सामने हो अथवा एक-दूसरे  सामने हो तो ऐसे वास्तु दोष में क्रिस्टल बॉल के उपयोग से भवन दोष को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment